उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

छेड़खानी का विरोध करने पर बुजुर्ग को पीटकर किया घायल

जमानियां, गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के महेवा चट्टी पर बुधवार की दोपहर मनबढ़ युवकों की गुंडई देखने को मिली। गांव लौट रहे एक व्यक्ति और उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दो युवकों ने सरेआम छेड़खानी की। जब पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को दी गई लिखित तहरीर में बताया है कि बुधवार को दोपहर करीब सवा दो बजे वह अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ जमानियां से वापस अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वे महेवा चट्टी के पास पहुंचे, तभी उनके ही गांव के रहने वाले दो युवक पिंटू यादव और चिंटू यादव वहां आ धमके। आरोप है कि दोनों युवकों ने उनकी नाबालिग बेटी को गालियां देनी शुरू कर दीं और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। बेटी के साथ सरेराह हो रही इस शर्मनाक हरकत का जब पिता ने विरोध किया, तो दोनों मनबढ़ युवकों ने उन्हें गालियां देते हुए लात-घूंसों और डंडों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना और मारपीट को देखकर जब आसपास के लोग वहां इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी युवक घबरा गए। इस घटना के बाद पीड़ित पिता ने अपनी बेटी के साथ कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को लिखित तहरीर दी और न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि नाबालिग से छेड़खानी और मारपीट को देखते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page