उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया
मुर्गी फार्म का ताला तोड़ा, 1250 चूजों की मौत,मचा हड़कंप

जमानिया, गाजीपुर। स्थानीय क्षेत्र के गड़ही गांव में शुक्रवार की रात मुर्गी फार्म का दरवाजा अज्ञात लोगों द्वारा तोड़ने से करीब 1250 चूजों की मौत हो गई। घटना से फार्म संचालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
फार्म संचालक अमित कुमार यादव के मुताबिक, फार्म का ताला गायब था और दरवाजा खुला हुआ था। उनका आरोप है कि अज्ञात लोगों ने ताला खोल दिया, जिसके बाद अंदर घुसे कुत्तों ने चूजों को मार डाला। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।


