पर्यावरण प्रेमियों ने पौधों के संरक्षण को बन क्षेत्राधिकारी से लगाई गुहार

जमानियां,गाजीपुर। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित सड़क के मध्य निर्मित डिवाइडर पर लगाये गये पौधों के संरक्षण हेतु सभासद प्रमोद यादव ने शनिवार को क्षेत्रीय वन अधिकारी को पत्रक सौप कर ट्री गार्ड (वृक्ष रक्षक) लगवाने की मांग की। सभासद ने बताया कि
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यावरण प्रेमी सम्मानित नगरवासियों ने बस स्टैण्ड से लेकर एनएच तिराहा व बरुइन मोड़ से लगायत स्टेशन तिराहा तक बने डिवाइडर पर पौध रोपण किये है, लेकिन आवारा पशुओं, असामाजिक तत्वों या अन्य कारणों से पौधों का संरक्षण करना काफी दुरुह कार्य हो गया है। जिससे पर्यावरण प्रेमी नागरिक काफी दुःखी हो गये है, पौधों को पेड़ बनने तक सुरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए क्षेत्रीय वन अधिकारी जेएसपी वर्मा को पत्रक देकर पौधों के संरक्षण हेतु ट्री गार्ड लगवाने हेतु आग्रह किया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वन रक्षक से जांच कराकर जुलाई में ट्री गार्ड लगवाना सुनिश्चित किया जायेगा।




