उत्तर प्रदेशखेल-कूदगाजीपुरज़मानिया

पुलिस गेम्स में गोल्ड मेडल जीत मनीष ने रच दिया इतिहास

जमानिया। स्थानीय तहसील के लोटवा गांव निवासी और असम राइफल्स में तैनात मनीष दूबे ने अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स 2025 में पहले ही दिन गोल्ड मेडल जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया है। टारगेट आर्चरी इवेंट में 900 में से 720 अंक अर्जित कर मनीष ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की।मनीष की इस शानदार उपलब्धि की खबर जैसे ही गांव और जिले में पहुंची, खेल प्रेमियों और परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लोगों ने मनीष के परिवार को बधाई दी और मनीष की मेहनत और समर्पण की सराहना की। कोच व अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज सतीश दूबे ने बताया कि उन्हें मनीष की प्रतिभा पर शुरू से ही भरोसा था। उन्होंने कहा कि, “हमें पहले से उम्मीद थी कि मनीष गोल्ड मेडल लेकर लौटेगा, और उसने यह कर दिखाया।” उन्होंने यह भी बताया कि अभी मनीष को फील्ड आर्चरी और थ्री डी आर्चरी के दो महत्वपूर्ण इवेंट में और भी भाग लेना है, जहां से भी गोल्ड की उम्मीदें की जा रही हैं। भारतीय पुलिस टीम के उच्चाधिकारियों ने भी मनीष को फोन कर बधाई दी और उसके खेल कौशल की सराहना करते हुए निरंतर मार्गदर्शन दे रहे हैं। कोच सतीश दूबे ने इसे भारतीय पुलिस टीम और देश दोनों के लिए गौरव का क्षण बताया। द्रोणा तीरंदाजी अकादमी, जमानिया के राष्ट्रीय खिलाड़ियों में भी जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय कोच संदीप सिंह के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों ने मनीष की सफलता को प्रेरणा बताया। जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष मुकेश सिंह ने मनीष को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत जिले के खेल परिदृश्य के लिए ऐतिहासिक है। संघ के सचिव नंदू दुबे ने भी अन्य खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे मनीष की तरह मेहनत और लगन से अपने खेल को ऊंचाई पर ले जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page