Uncategorizedउत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानिया

वरिष्ठ पत्रकार व व्यवसायी का असामायिक निधन

जमानियां(गाजीपुर)। स्थानीय नगर के कस्बा बाजार निवासी वरिष्ठ पत्रकार व स्टेशन बाजार के प्रतिष्ठित व्यवसायी मनोज श्रीवास्तव (49) का रविवार की रात वाराणसी स्थित सर सुन्दर लाल चिकित्सालय में इलाज के दौरान असामयिक निधन हो गया। इससे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। अन्त्येष्ठि सोमवार की सुबह बड़ेसर घाट पर हुआ। मुखागिनी बड़े पुत्र सूरज श्रीवास्तव में दिया।
हंसमुख, सरल स्वभाव व कर्मशीलता के कारण मनोज श्रीवास्तव नगर में ही नहीं क्षेत्र में भी काफी लोकप्रिय  थे। उनके निधन से नगर सहित क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हो गई। ये अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये है। इनके चार पुत्र व एक पुत्री है।  निधन की सूचना मिलते ही शुभेच्छुओं सहित ग्रामीणों का तांता लग गया। अंतिम यात्रा में व्यापार मण्डल अध्यक्ष सतीश जायसवाल, पूर्व चेयरमैन अनिल गुप्ता, कमल निगम, सभासद प्रमोद यादव, प्रभाकर सिंह, डॉ दिवांशु यादव, प्रवीण श्रीवास्तव, मनोज रौनियार, लकी जायसवाल, रामजी शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page