उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिक

एम पैक्स महा सदस्यता अभियान से जुड़ें किसान ~अवधेश सिंह

जमानिया।जिला सहकारी बैंक लिमिटेड गाजीपुर के तत्वधान में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक विपिन कुमार सिंह एवं सरोजेश सिंह अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक के निर्देशन में  सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा के कुशल संचालन में एम पैक्स महा सदस्यता अभियान के तहत बीपैक्स डुहीया में शनिवार को कैंप लगा 50से अधिक किसानों को सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के  रूप में जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर अवधेश सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य है कि देश का प्रत्येक किसान सहकारिता से जुड़ कर अपने आप को सुदृढ़ करे ताकि हर किसान की आय दुगुनी हो सके।मौके पर उपस्थित एडीसीओ निर्मल मौर्य ने बताया कि सरकार का उद्देश्य है कि हर किसान को बी पैक्स से जोड़ा जाए ताकि किसान उचित दर पर खाद व बीज प्राप्त कर खेती का कार्य करे। किसान सदस्यता अभियान के तहत बी पैक्स का सदस्य बन कर सहकारी योजनाओं का लाभ ले सकता है। इस अवसर पर प्रबंधक जिलासकारी बैंक जमानिया संजय तिवारी शिवजन्म राय संजीव राय गोपाल राय बृजमोहन उपाध्याय बृजेश कुमार राय आशु तिवारी बागीस सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page