उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरसदर

मासूम से दरिंदगी, आरोपी फरार

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।

कोचिंग पढ़ाने के बहाने सात वर्षीय बच्ची बनी हवस का शिकार

जानकारी के मुताबिक बच्ची पढ़ाई करने आरोपी की बहन के घर गई थी। बहन की गैरमौजूदगी में आरोपी ने झांसा दिया कि कोचिंग हम पढ़ा देंगे और उसी दौरान मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला।
वारदात से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page