उत्तर प्रदेशगाजीपुरहादसा

शार्ट सर्किट से ट्रक में आग लगने से चावल जलकर राख, ड्राइवर गंभीर

गाजीपुर। रामपुर माझां थाना क्षेत्र के देवकली निवासी कृष्ण चन्द्र गुप्ता उम्र  55 वर्ष पुत्र स्व० रामजन्म गुप्ता नगरा बलिया से ट्रक पर चावल लादकर गोहाटी असम जा रहे थे। बिहार राज्य के किसनगंज जनपद मे हाइवे पर रात्रि‍ 10 बजे के लगभग ढाबे पर खाना खाने के बाद 200 मीटर आगे बढने पर शार्ट सर्किट से ट्रक मे आग लग जाने से शिर,चेहरा व शरीर का अन्य भाग बुरी तरह झुलस गया। प्राप्त सूचना के अनुसार चलते ट्रक मे अचानक शार्ट सर्किट से आग लग जाने से ट्रक किनारे लगाने लगे।आग विकराल स्वरूप ग्रहण कर लेने से कृष्ण चन्द्र बुरी तरह जल गये तथा ट्रक व अन्य सामान जल कर राख हो गया। इलाज के लिए हास्पिटल मे भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page