उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिकसदर

विवेचना में लापरवाही पर चौकी प्रभारी सहित दो निलंबित,एक लाईन हाजिर



पूर्व मत्स्य अधिकारी के घर चोरी के मामले में हुई कार्रवाई

जमानिया। विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जमानिया स्टेशन चौकी प्रभारी विवेक पाठक और एसआई अशोक सिंह को निलंबित कर दिया। वहीं एसआई अरुण पाठक को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई पूर्व मत्स्य अधिकारी नंदू दुबे के घर हुई चोरी की घटना के मामले में की गई है। बताया गया है कि विवेचना में गंभीर लापरवाही बरतने और जांच में ढिलाई बरतने की पुष्टि हुई थी। एसपी डॉ. ईराज राजा ने बताया कि विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि विवेचना या जनता से जुड़े किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करना होगा। साथ ही, उन्होंने पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page