उत्तर प्रदेशगाजीपुरशिक्षा

डीएवी इंटर कालेज में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई

गाजीपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती डीएवी इंटर कॉलेज में उत्साह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिशंकर एवं प्राध्यापकों ने डी.एल.एड. परीक्षार्थियों के साथ प्रथम उप प्रधानमंत्री व प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी रैली के प्रभारी अंग्रेजी के अध्यापक जितेंद्र कुमार ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार पटेल का जन्म गुजरात के नडियाड में सन 1875 ई को हुआ था । राष्ट्रीय एकता दिवस भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पहले गृह मंत्री सरदार पटेल को समर्पित है। उन्हें हम सभी ‘लौह पुरुष’ और ‘भारत के बिस्मार्क’ के नाम से जानते हैं। सरदार पटेल ने आजादी के बाद देश के  एकीकरण में जो योगदान दिया वह अद्वितीय और प्रेरणादायक है। उन्होंने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र हुई 565 रियासतों को भारत संघ में शामिल करवाया। उनके दृढ़ निश्चय, समझदारी और नेतृत्व क्षमता के कारण भारत एक अखंड राष्ट्र के रूप में खड़ा है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिशंकर ने सभी आगंतुकों का आभार ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page