उत्तर प्रदेशकासिमाबादगाजीपुर

मोंथा तूफान से फसलें बर्बाद, क्षत्रिय महासभा ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

कासिमाबाद (गाजीपुर) क्षेत्र में मोंथा तूफान और लगातार तीन दिनों से हो रही वर्षा ने जनपद गाजीपुर के किसानों की कमर तोड़ दी है। तेज हवाओं और बरसात से खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। किसानों की इसी समस्या को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कासिमाबाद लोकेश कुमार को सौंपा।

ज्ञापन में संगठन ने बताया कि मोंथा तूफान और भारी वर्षा के कारण जिले के अधिकांश इलाकों में गेहूं, सरसों, आलू, मटर व सब्जियों की फसलें चौपट हो गई हैं, जिससे किसान पूरी तरह आर्थिक संकट में हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी जनपद में तीन बार आई बाढ़ ने किसानों को बुरी तरह प्रभावित किया था, लेकिन अब तक उन्हें पर्याप्त मुआवजा नहीं मिला है।

संगठन ने सरकार से मांग की कि जिले में विशेष सर्वे कराकर सभी प्रभावित किसानों को शीघ्र उचित क्षतिपूर्ति (मुआवजा) दी जाए, ताकि वे आगामी रबी सीजन की बुवाई कर सकें।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, मंडल महासचिव भूपेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हंसराज सिंह, अभय सिंह, गोरख सिंह, विनय सिंह, लक्ष्मीकांत, चंदन सिंह, अमन सिंह, रवि प्रताप सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page