

दिलदारनगर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम फुल्ली में गुरुवार की रात चोरों ने एक निर्माणाधीन गौशाला को निशाना बनाते हुए वहां लगे 18 एंगल काटकर चम्पत हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार अर्ध निर्मित गौशाला में चारों तरफ लगभग 50 की संख्या में एंगल लगे हुए हैं जिनमें चोरों ने 18 एंगल काटकर चम्पत हो गये। सुबह ग्रामीण गौशाला की तरफ गये तो एंगल गायब देख दंग रह गये। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच जुट गई। ग्राम प्रधान श्याम नरायण सिंह ने पुलिस को लिखित तहरीर दिया।
ग्रामीण क्षेत्र सहित नगर में इन दिनों चोरों मनोबल बढ़ गया है। व्यवसायिक प्रतिष्ठान सहित घरों को भी निशाना बना रहे है। पुलिस की गश्त और सभी दावे हवा-हवाई साबित हो रहे है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की सूचना पर मौका मुआयना किया गया है तथा प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच की जा रही है।




