उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुर
दिनदहाड़े चोरों ने घर से नकदी और लाखों के गहने चुराये

गाजीपुर।कोतवाली क्षेत्र के एक घर में दिनदहाड़े सुना पाकर चोरों ने ताला तोड़कर डेढ़ लाख नकदी और लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर फरार हो गये। जानकारी के अनुसार फतेहपुर सिकंदर निवासी गंगाधर तिवारी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि वह 15 नवंबर को अपने घर के लोगों को लाने के लिए लखनऊ गये हुए थे तभी पड़ोसी ने शाम को फोन किया कि आपके मेन गेट का ताला टूटा हुआ है और सीसी कैमरा भी बाहर फेंका हुआ है। मेरे कहने पर मेरे पड़ोसी घर के अंदर जाकर दिखाया कि घर के आलमारी का ताला टूटा हुआ है उसमे डेढ़ लाख रुपया नकद और लाखों के गहने चोरी हो गये हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।




