उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

खबर का असर-सड़क किनारे गिरे रेलवे का हाइट गेज बैरियर का हुआ मरम्मत

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार के एनएच 24 बाईपास रेलवे क्रासिंग पर दाहिने तरफ लगा हाइट गेज बैरियर उखड़ कर सड़क किनारे पड़े रहने का खबर प्रमुखता से प्रकाशित करने पर रेलवे इंजिनियरिंग विभाग हरकत में आ गया और शुक्रवार को मरम्मत कार्य पूरा कराया।
ज्ञात हो कि हाइट गेज बैरियर उखड़ कर सड़क किनारे पड़े रहने से दुर्घटना की सम्भावना बन गई थी वही ओवर लोड़ वाहनों के आसानी से रेलवे ट्रैक पर चले जाने का भी खतरा बढ़ गया था। ऐसी स्थिति में बिजली के तारों को नुकसान पहुंचने व बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ था। हाइट गेज बैरियर वाहनों को ओवरहेड बिजली के तारों और रेलवे पुलों जैसी बाधाओं से टकराने से रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरण है। यदि कोई वाहन अपनी ऊँचाई को पार नहीं कर पाता है, तो यह बैरियर वाहन से टकरा जाता है तथा चालक को यह संकेत जाता है कि उसका वाहन आगे नहीं बढ़ सकता। यह हाईट गेज बैरियर उखड़ कर बीते माह से ही सड़क किनारे लगा हुआ था तथा किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा था। “हाइट गेज बैरियर टूटने से बढ़ा खतरा” नाम से प्रमुखता से खबर छापने के बाद रेलवे के अधिकारियों हरकत में आये और तत्काल ही मरम्मत कार्य प्रारम्भ कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page