उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानिया

राजमुनि देवी ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम, जरूरतमंदों को मिली राहत

जमानिया। नगर के राजमुनि देवी ट्रस्ट के तत्वावधान में शुक्रवार को हेतिमपुर गांव स्थित एस.एस. देव पब्लिक स्कूल में कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद 311 लोगों को कंबल वितरित कर ट्रस्ट ने मानवता और सेवा की अनूठी मिसाल पेश की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रवि पांडेय (Chief Judicial Magistrate Judge, Patna) तथा संतोष कुशवाहा (ब्लॉक प्रमुख, जमानिया) उपस्थित रहे। उनके आगमन से विद्यालय परिसर और क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। मुख्य अतिथियों ने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी सम्भव है जब सक्षम लोग आगे आकर वंचित वर्गों की सहायता करें। कंबल वितरण जैसे सामाजिक कार्य मानवता को और मजबूत करते हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया कि राजमुनि देवी ट्रस्ट का मूल उद्देश्य समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना है। आगे भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यालय प्रबंधन एवं ट्रस्ट अध्यक्ष सुभाष चंद्र कुशवाहा ने कहा कि विद्यालय सदैव सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को सशक्त करते हैं। उन्होंने मुख्य अतिथियों, ट्रस्ट टीम और सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि विद्यालय और ट्रस्ट भविष्य में भी समाजहित में ऐसे सकारात्मक कार्य जारी रखेंगे।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता कुशवाहा, सहसंयोजक डॉ. देवेंद्र वर्मा, सहसंयोजिका शगुफ्ता रहमान, अध्यापक छोटेलाल, शशि बाला, धर्मेंद्र यादव सहित कई समाजसेवी – राम केवल प्रसाद (मंटू जी), संजय जी, बलराम जी, सियाराम जी आदि उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम न केवल जरूरतमंदों के लिए राहत का माध्यम बना, बल्कि समाज में सेवा और संवेदनशीलता की प्रेरणा भी प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page