उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाशिक्षा

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने किया मंत्रमुग्ध

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय नगर के कस्बा बाजार स्थित अग्रणी शिक्षण संस्थान सत्यम इण्टरनेशनल स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव “स्पर्धा 2025” सहित विज्ञान प्रदर्शनी, मेला व मेगा मैजिक शो उत्साहपूर्वक एवं धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बच्चों ने वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और समस्या-समाधान सहित पर्यावरण, सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, रोबोटिक्स जैसे विषयों पर इंटरैक्टिव और कार्यात्मक मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा को दर्शाया तथा सभी को जिज्ञासु बनने और नवाचार सीखने का अवसर प्रदान किया तथा 
शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बिहार प्रांत के पालीगंज पटना सीजेएम रवि पाण्डेय, डॉयरेक्टर एल वन कोचिंग वाराणसी वृजेश सिंह  ने संयुक्त रूप से मॉ सरस्वती के तैल चित्र पर दीप
प्रज्ज्वलित कर किया।  तत्पश्चयात विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया।
विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने रुचि के अनुसार पर्यावरण, जैवविविधता, मानव कल्याण, हरित ऊर्जा, सूचना व संचार और परिवहन प्रौद्योगिकी, गणित, भौतिक विज्ञान और खेल से संबंधित मॉडल पेश किए। मुख्य अतिथि व आमंत्रित अतिथियों सहित अभिभावकों ने सभी मॉडल का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं से जानकारी लेकर उनकी सराहना की वही परिसर में इन्द्रधनुषी रंग से सुसज्जित मंच पर नन्हें-मुन्हें बच्चों ने डांस, नाटक, कौवाली व अपने स्वर और व्यंजना की शानदार प्रस्तुति कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में अंशिका मौर्या ने आँखों पर पट्टी बांध कर लोगों द्वारा हस्तलिखित व प्रिटेंड वाक्यों को पढ़ कर उपस्थित जन समूह को हस्तप्रभ कर दिया। बच्चों ने मोबाइल द्वारा हो रहे नुकसान के प्रति उपस्थित जन को जागरूक करने के साथ ही विज्ञान के बारे में बारीकियों से जानकारी देकर लोगों का ज्ञानवर्धन किया। फनी नृत्य, शिव तांडव, उडिया सांग आदि कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव विभोर करने के साथ ही समाज को संस्कार से परिपूर्ण करने व देश की विविधता में एकता के संदेश को मजबूती से रखा। मुख्य अतिथि सीजेएम रवि पाण्डेय ने अभिभावकों व छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी मॉडल बच्चों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा, रचनात्मकता और कौशल विकसित करने का एक तरीका है। बच्चों को उनकी मनोवृति के अनुसार शिक्षा प्रदान करने से ही प्रतिभा को निखारा जा सकता है।    
एल वन कोचिंग के डॉयरेक्टर वृजेश सिंह ने कहा कि संघर्ष व ठोकरों के द्वारा ही व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। शिक्षा के प्रति सभी अभिभावक को सजग रहने की जरूरत है, क्योंकि शिक्षा से ही संस्कार व मंजिल प्राप्त किया जा सकता है। बच्चों को मोबाइल व बुरे व्यसन से दूर रहने की जरूरत है। बच्चों के ड्रीम के अनुसार ही शिक्षा देने की जरूरत है तभी उसकी प्रतिभा निखर सकती है।  
प्रधानाचार्या एल डी जेना ने कहा कि बच्चों के नैतिक मूल्यों को विकसित करने में माता-पिता सहित शिक्षक की महती भूमिका रहती है। इस कार्यक्रम के द्वारा बच्चों की प्रतिभा निखारने का कार्य किया गया है। उक्त मौके पर ज्ञान प्रकाश मौर्या, रमाशंकर राजभर, यूबीआई मैनेजर कृति श्रीवास्तव, सुनील कुमार, दीपक वर्मा, प्रदीप सिंह, अजय मौर्या, रविन्द्र सिंह, उपेन्द्र सिंह कुशवाहा सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बच्चों ने किया। विद्यालय के प्रबंधक सत्यप्रकाश मौर्या ने सभी आमंत्रित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page