उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

लाठी डंडों से पीटकर किसान को किया घायल

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के हतिमपुर गांव निवासी किसान रविन्दर कुमार ने आरोप लगाया है कि 7 दिसंबर 2025 की शाम लगभग 7:30 बजे, वे अपने घर पर बैठे थे, तभी गांव के ही तीन लोग राजेश, रामवचन तथा कोमल ने एक साथ आए और लाठी-डंडे से उन पर हमला कर मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने रविन्दर कुमार व उनके परिवार के माँ व बहन को गालियाँ दीं एवं जान से मारने की धमकी दी। जिस पर पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

रविन्दर कुमार ने बताया कि इस हमले में उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से गहरा आघात हुआ है। उन्होंने कहा कि आरोपितों ने न सिर्फ उन्हें पीटा बल्कि परिवार की इज्ज़त और सुरक्षा पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने मामले की लिखित शिकायत कोतवाली में दी है। प्रभारी निरीक्षक राम सरन नागर के बताया कि तीन लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page