उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिक

शीतलहर और घने कोहरे के कारण स्कूलों के समय में बदलाव

गाजीपुर। शीतलहर, घने कोहरे एवं मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान को देखते हुए जिला अधिकारी अविनाश कुमार ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार जनपद गाजीपुर में कक्षा 01 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त माध्यमिक, परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त तथा अन्य सभी बोर्डों के विद्यालयों का संचालन परिवर्तित समय के अनुसार किया जाएगा। अब सभी विद्यालय प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक ही संचालित होंगे। यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि ठंड और कोहरे के दुष्प्रभाव से उन्हें बचाया जा सके। जिला प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। आदेश का उल्लंघन करने पर आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page