उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरसेवराइं

अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना दिलदारनगर पुलिस ने रविवार की सुबह करीब सवा 9 बजे ट्रैक्टर-ट्राली पर भूसी के बोरी में छिपाकर ले जा रहे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस बड़ी कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कम्प मच गया है। 
उच्चाधिकारियों द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के लिए पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी तभी मुखबीर की सूचना पर ट्रैक्टर-ट्राली पर भूसी के बोरी में छिपाकर बिहार की तरफ ले जा रहे अवैध अग्रेजी शराब के   अभियुक्तगण मनोज कुमार मौर्य पुत्र स्व० जंग वहादुर मौर्य निवासी ग्राम सुलतानपुर गौर कोठवार बाजार थाना सरायखव्जा जनपद जौनपुर व राकेश कुमार उर्फ सोनू यादव पुत्र दिनानाथ यादव निवासी पीसी कॉलेज थाना मुस्फील जनपद बक्सर बिहार के कब्जे से 20 पेटी अंग्रेजी शराब 8 PM पाऊच व 10 पेटी बीयर किंग फिसर अनुमानित रेट 120528 रुपया व एक अदद् ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मु०अ०सं० 251/2025 धारा 60/72 आबकारी अधि० बनाम मनोज कुमार मौर्य आदि 02 नफर का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 सत्येन्द्र सिंह चंदेल, हे0का0 सुजीत सिंह, का0 लखपति राम, का0 सुमित सोनी, का0 पप्पू यादव मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page