उत्तर प्रदेशगाजीपुरदेश

विश्‍व हिंदू परिषद ने फूंका बांग्‍लादेश के जेहादियों का पुतला

गाजीपुर। विश्‍व हिंदू परिषद के तत्‍वावधान में शुक्रवार को दोपहर 1 बजे सरजू पांडे पार्क में एकत्रित होकर बांग्लादेश प्रमुख यूनुस तथा जेहादियों का पुतला दहन किया गया।

उक्त मौके पर अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव ने कहा कि बांग्लादेश में दलित हिंदू दीपू दास की निर्मम हत्या बांग्ला देश के कट्टरपंथी जेहादी आतंकी संगठनों के द्वारा खुलेआम हत्या की गई और इस कृत्य में मुहम्मद युनुस बांग्ला देश का कार्यवाहक सरकार का मुखिया के सहयोग और सहमति से हो रहा है जिससे वहां रह रहे हिंदु भयभीत है इस भय को दूर करने के लिए हम सनातनी हिंदू विरोध प्रदर्शन करके वहां की सरकार को अपनी भावना से अवगत करा रहे हैं। जनपद, नगर, प्रखंड के सनातनी कार्यकर्ता तथा अधिक संख्या में आम हिंदू जनमानस विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर हिंदूओ की एकता को बढ़ाने में सफल सहयोग किया ।इस विरोध प्रदर्शन में रवि राज संयोजक, ओमकार राय, अमित राय, कृपा शंकर राय, सुधाकर राय, आनन्द तिवारी, ओमप्रकाश पाण्डेय, प्रदीप वर्मा, चंदन पाण्डेय, दीनदयाल जी, अनुराग चौहान, विनोद बजरंगी, बृजेश, हर्ष सिंह, हेमंत तिवारी अखिलेश सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे संचालन विनीत सिंह जिला मंत्री VHP ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page