उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुर

हाईकोर्ट लिखा ब्रेजा कार की जद में आने से किशोर की मौत, चालक गिरफ्तार

गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर चौकी अंतर्गत मृदा–जलालाबाद नवनिर्मित 124 डी सड़क मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब दो बजे हुए सड़क हादसे में एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई।  मृतक मनदीप गिरी (13 वर्ष) पुत्र स्व. राम बदन गिरी, निवासी चैनपुर रानीपुर जिला मऊ बहलोलपुर क्षेत्र से मछली मारकर साइकिल से घर जा रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। ब्रेजा कार पर लाल रंग से “हाई कोर्ट” लिखा हुआ है। पुलिस ने मौके से कार को निगरानी में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया  तथा आरोपी चालक सरताज पुत्र खुर्शीद, निवासी शादियाबाद, जनपद गाजीपुर के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। मासूम के शव को देखकर मां और अन्य परिजन चित्कार कर उठे। परिजनों के अनुसार मनदीप तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता के निधन के बाद परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। ऐसे में सबसे छोटे बेटे की मौत से परिवार पूरी तरह मर्माहत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page