उत्तर प्रदेशखेल-कूदगाजीपुरदेश

खेल के मैदान में खाकी का परचम: महिला सिपाही ने बढ़ाया गाज़ीपुर पुलिस का गौरव

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला सिपाही राधा यादव ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा और अनुशासन के बल पर गाज़ीपुर पुलिस का नाम पूरे देश में रोशन किया है। All India Police Games में स्वर्ण पदक जीतकर तथा Open National Championship में कांस्य पदक हासिल कर उन्होंने खाकी की शान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है।
इन उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए राधा यादव को पूर्व में प्रतिष्ठित ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ द्वारा वाराणसी में सम्मानित किया जा चुका है। इसी क्रम में आज उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा द्वारा पुलिस कार्यालय में मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
महिला सिपाही राधा यादव की यह उपलब्धि न केवल गाज़ीपुर पुलिस के लिए गर्व का विषय है, बल्कि प्रदेश व देश की युवतियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। गाज़ीपुर पुलिस परिवार की ओर से उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page