

जमानियाँ (गाजीपुर)। मकर संक्रांति महापर्व पर गंगा में स्नान व दर्शन पूजन को पहुॅचने वाले श्रद्धालुओं के सुविधाओं के दृष्टिगत मंगलवार को उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया व क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने नगर के प्रमुख गंगा घाटों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने गंगा घाटों की साफ-सफाई, घाटों पर बैरीकेडिंग, चेंजिंग रुम, नाव की व्यवस्था करने के साथ ही गंगा घाट पर जाने वाले प्रमुख मार्गों की स्वच्छता के लिए नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार को निर्देशित किया वही क्षेत्राधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए मातहतों को निर्देशित किया। उक्त मौके पर एडीओ पंचायत उमेन्द्र प्रताप सिंह समेत तहसीलकर्मी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।




