उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

दबंगों ने युवती को मारपीट कर किया घायल

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मथारे में नाली का पानी गिराने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान दबंगों ने एक युवती के बाल पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी और बीच-बचाव करने आए परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। घटना के संबंध में पीड़ित पिता ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जिस पर पुलिस ने  प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
ग्राम मथारे निवासी मिर्जा कलीम बेग ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले रिंकू, आफताब, फिरोजा बेगम और जैनब आए दिन नाली के पानी को लेकर उनसे झगड़ा करते हैं। बीते 16 जनवरी को भी इनके बीच विवाद हुआ था, लेकिन रविवार सुबह करीब 10 बजे विवाद तब बढ़ गया जब विपक्षियों ने नाली के पानी और प्रार्थी की बेटी की शादी की बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान उक्त लोगों ने कलीम बेग की पुत्री को बाल पकड़कर घसीटा और उसे बेरहमी से पीटा, जिससे उसे शरीर के कई हिस्सों में गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि नाली विवाद को लेकर मारपीट की सूचना प्राप्त हुई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page