उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिक

पुलिस लाइन में एएसपी सिटी के नेतृत्व में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की अहम बैठक

गाजीपुर। जनपद में व्यापारियों की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन सभागार, गाजीपुर में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने की।
बैठक में उत्तर प्रदेश व्यापारिक प्रतिमंडल के अध्यक्ष व सदस्यगण सहित जनपद के विभिन्न व्यापार मंडलों से जुड़े प्रमुख व्यापारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान व्यापारियों के साथ घटित आपराधिक घटनाओं, सुरक्षा से जुड़े मुद्दों तथा अपराधों की रोकथाम को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपनी दुकानों व प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, उचित प्रकाश व्यवस्था रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने की अपील की। साथ ही व्यापारियों की समस्याएं सुनी गईं और आश्वस्त किया गया कि सुरक्षा के संबंध में व्यापारियों द्वारा मांगे गए हर संभव सहयोग में पुलिस प्रशासन पूरी तरह साथ खड़ा रहेगा।
बैठक का मुख्य उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर संवाद स्थापित करना तथा पुलिस और व्यापारियों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करना रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापारियों को अपराधियों की पहचान, सूचना साझा करने और आपात स्थिति में त्वरित पुलिस संपर्क के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी मौजूद रहे। गाजीपुर पुलिस ने व्यापारियों से अपील की कि वे निर्भीक होकर पुलिस से संपर्क करें और जनपद को सुरक्षित बनाने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page