उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

गुरु शिष्य रिश्ता कलंकित!नाबालिक को भगा ले गया युवक

जमानिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग छात्रा के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा के पिता ने गांव के ही एक युवक पर अपनी 14 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री, जो कक्षा 9 की छात्रा है, उसे गांव का ही एक युवक ट्यूशन पढ़ाता था। आरोप है कि आरोपी ने शिक्षक होने का भरोसा जीतकर शनिवार की रात करीब 2 बजे नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया पीड़ित पिता का कहना है कि आरोपी युवक फोन तो रिसीव कर रहा है, लेकिन वह किसी भी प्रकार की स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा है और न ही छात्रा के बारे में कुछ बता रहा है। परिजनों ने छात्रा के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द बरामदगी और सुरक्षा की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एक उप-निरीक्षक को सौंपी गई है। छात्रा की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page