


जमानिया (गाज़ीपुर)। गंधुकतालुका क्षेत्र की माटी खुशबू व उर्वरा शक्ति से उस समय परिपूर्ण हुई जब अभईपुर की बेटी आकांक्षा सिंह 301 वीं रैक व गायघाट निवासी दीपक कुमार 672 वीं रैक प्राप्त कर यूपीएससी की परीक्षा में सफलता का परचम लहराया। यह क्षण गंधुतालुका क्षेत्र के लिए अपार खुशीओं से भरा हुआ था क्योंकि गायघाट निवासी सेवानिवृत्त आईएस राम उपदेश सिंह के बाद यह क्षेत्र दशकों से आईएस नहीं बना पाया था। गंधुतालुका क्षेत्र सहित जनपद का मान बढ़ाने वाले अपने माटी की बेटी व बेटा को बधाई देने के लिए क्षेत्रवासियों का तांता लग गया वही प्रसन्नचित व गौरवान्वित क्षेत्रवासी अपने माटी के गौरव का विधिवत सम्मान किये।
सम्मान के क्रम में गायघाट निवासी दीपक कुमार का अपने पैतृक गांव में आगमन पर शुक्रवार को पंचायत भवन पर क्षेत्रवासी व ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत करते हुए माल्यार्पण कर बुके व अंगवस्त्रम् भेट किया। ज्ञात हो कि फौजी रामवृक्ष के इकलौते बेटे दीपक ने पहली बार में ही यूपीएसी की परीक्षा में 672 वीं रैंक हासिल कर सफलता का पचरम लहराते हुए परिजनों सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वे वर्तमान में जमानियाँ स्टेशन बाजार के मुहल्ला बजरंग नगर कॉलोनी में निवास कर रहे है। दीपक कुमार एनआईटी वारंगल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद रायपुर की एक मल्टीनेशनल कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में कार्य किया। दो वर्ष पहले नौकरी छोड़कर दिल्ली में तैयारी शुरू की और पहले ही प्रयास में सफल रहे। प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुशवाहा ने कहा कि गंधुतालुका सहित जनपद के लिए यह क्षण ऐतिहासिक व गौरवशाली है। गाँव से निकलकर सर्वोच्च प्रशासनिक सेवा तक पहुँचने का सफर आपकी उम्मीदों और विश्वास से ही संभव हो पाया है। गाँव की मिट्टी और संस्कारों को आपने अपने उत्तम कर्म से सवारने के साथ ही युवाओं को मजबूत सम्बल प्रदान किया है। आपने यह सिद्ध किया है कि विश्वास, मेहनत से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। उक्त मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, पूर्व जिलापंचायत सदस्य धनंजय मौर्य, प्रधान प्रतिनिधि कृष्णानंद कुशवाहा, पूर्व प्रधान बलिस्टर यादव, मोहन यादव, राकेश सिंह, सहित क्षेत्रवासी व ग्रामीण मौजूद रहे।



