उत्तर प्रदेशगाजीपुरराजनीति

उत्तर प्रदेश सरकार के ‘‘नव निर्माण के नौ वर्ष ‘‘पूर्ण होने के पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘‘नव निर्माण के नौ वर्ष ‘‘पूर्ण होने के अवसर पर आडिटोरियम सभागार मे  जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश राय, मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी एस. राजलिंगम मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य तथा अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों एवं लभार्थियों की गरिमामई उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोक भवन सभागार लखनऊ से उ0प्र0 में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 09 वर्ष पर वार्षिक पुस्तक का ‘‘नवनिर्माण के 09 वर्ष‘‘ का विमोचन कियां। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आडिटोरियम सभागार में देखा व सुना गया।
परिसर मे लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन मण्लायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी एस राज लिंगम ने  किया गया।  आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले स्टॉल लगाए गए है।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष भाजपा, एवं मुख्य विकास अधिकारी  द्वारा निपुण आकणन परिक्षण में अच्छे कार्य करने पर जनपद के 09 अध्यापकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आईसीडीएस विभाग से 02, प्रोबेशन विभाग से 03 लोगो को अच्छे कार्य करने  पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री आवास योजना में 05 लाभार्थीयों को चाभी का वितरण किया गया, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अन्तर्गत 03 लोगो को पॅाच- पॉच लाख का डेमो चेक तथा ओ डी ओ पी योजनान्तर्गत 01 व्यक्ति को 25 लाख का डेमो चेक का वितरण किया गया।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने उत्तर प्रदेश की सम्मानित जनता का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज पूरा उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति, विकास और उन्नति की ओर अग्रसर है। सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से प्रदेश में एक नए युग का निर्माण हो रहा है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को साकार करते हुए यह नव वर्ष प्रदेश के सर्वांगीण विकास के प्रतीक बन रहे हैं। अंत्योदय की परिकल्पना को साकार करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के प्रति विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश की जनता को बेहतर सेवाएँ और सुशासन प्राप्त हो रहा है, जिससे आमजन उनके कार्यों से संतुष्ट हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने अपना संबोधन व्यक्त करते हुए सरकार की 09 वर्षाे मे कराए गए विकास कार्याे की सराहना की ।
मुख्य विकास अधिकारी  ने कहा कि सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुरू हुए इस नौ दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 18 से  26 मार्च तक किया जाएगा।  जिसमें प्रतिदिन लोकमंच, आडिटोरियम सभागार मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस महोत्सव में जिले भर के लोग शामिल होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इनका प्रत्यक्ष लाभ भी ले सकते हैं। आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां योजनाओं की जानकारी, और लाभार्थियों के अनुभव साझा किए जाएंगे। यह महोत्सव जनता को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है।
कार्यक्रम के अन्त में जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज ने उपस्थित जनप्रतिनिधिगणों/अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्रदेश सरकार की विभिन्न उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुँच रहा है।
इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव,  जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, जिला पर्यटन अधिकारी राम कुमार मौर्य, प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक्स मीडिया के पत्रकार बंधु, विभिन्न विभागों अधिकारी/कर्मचारी तथा लाभार्थी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page