Uncategorized

लाठी डंडे और ईंट से मारपीट कर किया घायल, मुकदमा दर्ज

जमानिया कोतवाली क्षेत्र के जीवपुर गांव में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ एक ही परिवार की तीन महिलाओं, जिनमें एक तीन माह की गर्भवती महिला भी शामिल है, को लाठी-डंडों और ईंट से मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पीड़िता ने नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जीवपुर निवासी उर्मिला देवी पत्नी स्वर्गीय बांके बिहारी यादव ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि विपक्षी गोकुल यादव, सुनील यादव, सीमा यादव और मनतोरनी देवी ने उनको और उनकी दो पुत्रियों, सोनम यादव व प्रीतम यादव पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता के अनुसार, विपक्षी सुनील यादव ने उनकी विवाहित पुत्री सोनम, जो तीन माह की गर्भवती है, के बाल पकड़कर घसीटा और उसके पेट पर ईंट से प्रहार किया। जब उर्मिला देवी और उनकी छोटी पुत्री प्रीतम बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो विपक्षियों ने उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में प्रीतम के सीने और शरीर के नाजुक अंगों पर गंभीर चोटें आई हैं। दबंगों ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से पीड़िता का मोबाइल फोन भी बुरी तरह तोड़ दिया और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से ही मां-बेटियां डरी-सहमी हुई हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page