उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाशिक्षा

‘नवारंभ उत्सव’धूमधाम के साथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जमानिया। प्राथमिक विद्यालय शाहपुर, फुली के प्रांगण में ‘नवारंभ उत्सव’ का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ गुरुवार को किया गया। नए शिक्षा सत्र के स्वागत में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक सजावट से सजाया गया था, जिसने बच्चों और अभिभावकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात, बाल वाटिका में प्रथम बार कदम रखने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों का शिक्षकों ने रोली-तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने नव-प्रवेशी बच्चों को कॉपी और पेन भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि एआरपी अरविंद कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि नवारंभ उत्सव केवल एक प्रवेश प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह बच्चों के सुनहरे भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने अभिभावकों, विशेषकर मातृ शक्ति के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि समाज का यही विश्वास हमें ‘निपुण भारत’ के लक्ष्यों को समय से प्राप्त करने में संबल प्रदान करेगा। मुख्य अतिथि सुनील कुमार ने विद्यालय के प्रधानाचार्य के उत्कृष्ट प्रयासों और प्रबंधन की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेंद्र नाथ सिंह (अध्यक्ष), एआरपी प्रेम कुमार सिंह सहित विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अभिभावकों की भारी भागीदारी ने विद्यालय के प्रति उनके बढ़ते विश्वास को रेखांकित किया। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page