रामनवमी पर्व पर बरूईन मेला में विभिन्न खेलों और झूलों ने दर्शकों का मन मोहा



जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय विकासखंड के ग्राम बरुइन स्थित माँ काली मंदिर के प्रांगण में रामनवमी महोत्सव के अवसर पर दशकों से आयोजित आकर्षक मेला, कबड्डी प्रतियोगिता व विशाल दंगल प्रतियोगिता में पुरुष पहलवानों ने कुश्ती के दांव पेंच दिखाकर लोगों को रोमांचित कर दिया

चर्चित पहलवानों में चकिया के शमशेर ने दिल्ली के प्रवीण को व महली के पहलवान शामू ने मिर्जापुर के रंजीत को तथा दरियापुर के चन्दन ने मुगलसराय के संदीप को एवं भड़सर के अंकित ने मऊ के धर्मेद्र को अपने दांव से चित कर दिया। वही कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण स्तर पर छिपी प्रतिभा को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। कबड्डी भारत की मिट्टी से जुड़ा हुआ खेल है। इस खेल के खिलाड़ी दुनियाभर में गांव-समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। उक्त मौके पर जिला खेल सचिव आकाश सिंह, प्रबंधक उपेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान रणवीर सिंह,संजय सिंह(प्रधान प्रतिनिधि देवड़ी),रवि रंजन सिंह(प्रधान प्रतिनिधि असईचंदपुर),प्रमोद सिंह ,दिनेश सिंह,संसार सिंह,सुभाष सिंह,विकास दूबे,रवि सिंह, डॉ कुंदन पांडे,मनोज पाण्डेय, अमरेन्द्र सिंह, अमर सिंह, विपिन सिंह, गोपाल सिंह, सोनू सिंह, प्रिंस सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह,विनय सिंह,गुड्डू यादव (प्रधान) आदि लोग मौजूद रहे। कुश्ती प्रतियोगिता के रेफरी दया पहलवान व गुड्डू पाण्डेय, कबड्डी प्रतियोगिता के रेफरी सत्यम, सचिन व बलबीर सिंह रहे। उद्घोषक के रूप में संतोष सिंह पिन्टू व पप्पू सिंह रहे।

वही कबड्डी खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों को ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिये। मेले में स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ व झूला बच्चों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना रहा।
कुश्ती का शुभारंभ समाजसेवी सिंहासन सिंह, संसार सिंह, गोरख सिंह, दिनेश सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। जम्मू, दिल्ली, मऊ, सिवान, मुहम्मदाबाद, मिर्जापुर, पानापुर, उत्तराखंड, मुगलसराय, बनारस, रोहतक से आये पांच दर्जन से अधिक पहलवानों ने अपने दम खम से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर केन्द्रित रखा।



