
गाजीपुर। जिले में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने रविवार को 15 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को सौंप दिया। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गुमशुदा मोबाइल के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए थाना गहमर पुलिस ने तकनीकी सहायता और सतर्कता के आधार पर इन मोबाइलों को बरामद किया। इसके बाद सभी मोबाइल धारकों को थाने बुलाकर उनके फोन सुपुर्द किए गए।
अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। सभी लाभार्थियों ने थाना गहमर पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए गाजीपुर पुलिस की सराहना की।
इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह अपनी टीम के साथ शामिल रहे, जिनकी सक्रियता और प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी।




