उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरसदर

रामपुर मांझा साइबर टीम ने पीड़िता के 20 हजार कराए वापस

गाजीपुर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर मांझा की साइबर टीम ने एक बार फिर अपनी सक्रियता का परिचय देते हुए साइबर फ्रॉड की शिकार पीड़िता को बड़ी राहत दिलाई है। आवेदिका के बैंक खाते से साइबर ठगों द्वारा कुल 1,15,274 रूपए की धोखाधड़ी की गई थी। घटना की शिकायत मिलते ही थाना रामपुर मांझा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू करते हुए बैंकिंग प्रक्रिया के माध्यम से 50,014 रूपए की राशि को होल्ड करा दिया था।
इसके पश्चात साइबर सेल की सतर्कता और तकनीकी जांच के आधार पर NCRP पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर आगे कार्रवाई करते हुए 20,000 रूपए की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़िता के खाते में वापस कराई गई।
इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक मोती लाल एवं महिला कांस्टेबल राधा बिंद की अहम भूमिका रही, जिन्होंने तकनीकी स्तर पर लगातार समन्वय बनाकर राशि रिकवरी की प्रक्रिया को अंजाम दिया।
राशि वापस मिलने पर पीड़िता ने राहत व्यक्त करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page