उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरसेवराइं

ईंट-भट्ठे पर श्रमिक को बंधक बनाकर पीटने का आरोप, दो के खिलाफ केस दर्ज

गाजीपुर। गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिक के साथ मारपीट और बंधक बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक ईराज रजा के निर्देश पर सोमवार को भट्ठा मालिक और एक अन्य आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। रायबरेली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के उगाभाद गांव निवासी रिंकू ने शिकायत में बताया कि वह एएचके ईंट उद्योग भदौरा में ईंट पकाने का काम करता है। उसके अनुसार, भट्ठा मालिक अरसद खां और मोनीब राजेंद्र कुमार उस पर अधिक काम करने का दबाव बना रहे थे।
रिंकू का आरोप है कि 16 अप्रैल को मना करने पर उसे भट्ठे के कार्यालय में बुलाकर एक कमरे में बंद कर दिया गया और लाठी-डंडों व लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसका दाहिना हाथ टूट गया।
पीड़ित ने घटना के बाद लगातार धमकियां मिलने और जान से मारने की चेतावनी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page