उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिकराजनीति

नारी पचदेवरा और आमदपुर के बीच गंगा में पीपे का पुल बनाने की मांग

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरूण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में नारी पचदेवरा के ग्रामवासियों ने गंगा नदी के मध्य खड़े होकर नारी पचदेवरा  (गाजीपुर) को अमादपुर(चंदौली) से जोड़ने के लिए गंगा नदी में पीपे के पुल की मांग को लेकर धरना दिया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरूण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नारी पचदेवरा (गाजीपुर) और  अमादपुर (चंदौली) को एक दूसरे से जोड़ने के लिए गंगा नदी  पर पीपे के पुल की अति आवश्यकता है। पीपे के पुल की व्यवस्था होने से अमादपुर और उसके आसपास के गांवों और नारी पचदेवरा के आस पास के लोगों को एक दूसरे जिलों में जाने में काफी सुविधा मिलेगी और आवागमन आसान होगा। तथा साथ में व्यापार बढ़ेगा और क्षेत्रीय नौजवानों को रोजगार मिलने की भी संभावना बढ़ेगी तथा दोनों किनारों पर बाजार भी विकसित होगा। गंगा किनारे पैदा होने वाली सब्जी तथा इस क्षेत्र का दूध, खोवा,छेना बड़ी मंडियों में आसानी से पहुचेगी  तथा उसकी उचित कीमत भी किसानों और दूध व्यवसायियों को मिलेगी। अच्छी चिकित्सा, इलाज और शिक्षा ग्रहण के लिए नारी पचदेवरा, रामपुर मांझा, पहाड़पुर,धनई पुर,जेवर,बेलासी,बेलसड़ी, गरथौली ,खानकाह कलां,रसूलपुर,पचारा,गरथौली,और आस पास के क्षेत्रवासियों को बीएचयू तथा अन्य अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों में जाने के लिए काफी सुविधा मिलेगी। इस बैठक में ग्रामवासियों ने पीपे के पुल की इस मांग को पूरा कराने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मदद करने की भी गुहार लगाई। इस धरना में मुख्य रूप से राजकुमार यादव, तरूण प्रकाश सिंह, ,भीम गोंड,अजय यादव, निखिल सिंह, डब्ल्यू यादव,आयुष यादव,प्रशान्त,शांतनु यादव,नितेश यादव, प्रहलाद यादव,भोली यादव,पेड़ी पा सवान आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page