
गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगदीशपुर के पूर्व प्रधान एवं बीजेपी नेता अखिलेश सिंह उम्र लगभग 65 वर्ष की टाली समेत ट्रैक्टर पलटनें से दब कर मौके पर ही मौत हो जाने का समाचार मिला है।बताया जाता है कि अखिलेश सिंह अपने घर में से अतिरिक्त मिट्टी निकालकर अपने ट्रैक्टर ट्राली पर लाद कर कनुवान –लठ्ठूडीह संपर्क के किनारे अपने नये डेरे पर स्वयं चलाकर दिन के कोई डेढ़ बजे ले जाई रहे थे ज्योंही अपना ट्रैक्टर संपर्क मार्ग पर चढ़ाने का प्रयास किए त्यों ही दुर्भाग्य से इंजन सहित ट्राली पलट गयी जिसमें वे इंजन से दब गये । आसपास के लोग दौड़कर घटना स्थल पर गए और काफी मशक्कत करके उन्हें बाहर निकाला। घर के लोग इलाज के लिए गाजीपुर ले गए जहां से डॉक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया बताया जाता है कि बीच में ही में दम तोड़ दिए। वैसे कुछ लोगों का कहना है कि वह तो मौके पर ही दम तोड़ चुके थे। अखिलेश सिंह के शव को घर लाया गया।इस घटना में ट्रैक्टर पर मजदूर के रुप मे सवार बसनिया निवासी बाईस वर्षीय बॉबी देओल भी गंभीर रूप से घायल हो गया इसके इलाज के लिए उसके घर वाले बलिया अस्पताल में ले गए।। अखिलेश सिंह के शव को घर लाया गया । समाचार लिखे जाने के समय तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी लेकिन सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर जाने की तैयारी कर रही थी। वैसे लोगों का मानना है कि पोस्टमार्टम के लिए अखिलेश सिंह के शव को गाजीपुर भेजा जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अखिलेश सिंह एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे। वह किसी भी समय किसी की मदद करने को तैयार रहा करते थे।उनकी मृत्यु से उनके घर वाले ही नहीं बल्कि पूरे गांव में उदासी का वातावरण बना हुआ था।




