उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिकस्वास्थ्य

जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिया निर्देश

गाजीपुर।‌ जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार गाजीपुर में आहूत की गयी। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक की समीक्षा के उपरान्त जिलाधिकारी ने जल जीवन की बैठक हर सप्ताह एक खुली बैठक की जाय जिसके अन्तर्गत हेल्प लाइन नम्बर निर्धारित किया जाय जिससे कि किसी को समस्या आती है तो उस शिकायत का निस्तारण तत्काल किया जाय। उन्होने कहा कि कितनी शिकायत आयी और कितने का निस्तारण किया गया प्रतिदिन समीक्षा की जाय। असंतोष व्यक्यिो की सूची बनाकर उनका तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण किया जाय। आईजीआरएस पोर्टल पर जितनी भी शिकायते प्राप्त होती उनका प्रतिदिन नजर रखते हुए निस्तारण किया जाय। आवेदको के निस्तारण के उपरान्त उनके कार्यो की फीडबैक अवश्य लिया जाय कि निस्तारण संतोषजनक है या असंतोषजनक है। असंतोषजनक पर संतोषजनक निस्तारण किया जाय।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लक्ष्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि इस मिशन का उद्देश्य हर घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ जल उपलब्ध कराना है, जिससे ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार हो सके। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायतों की भागीदारी इस मिशन की सफलता की कुंजी है तथा जनसहभागिता से ही योजनाओं का दीर्घकालिक संचालन संभव होगा। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, अधि0 अभियन्ता जल निगम शहर एवं ग्रामीण, ब्लाक स्तर जे0ई0 उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page