Uncategorized

आईजीआरएस निस्तारण के मामले में जिले के 25 थाने प्रदेश में प्रथम,जमानिया भी शामिल

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा द्वारा आईजीआरएस निस्तारण के कार्यों की स्वयं मॉनिटरिंग करते लगातार निर्देशों के फलस्वरूप विगत माह अप्रैल में उत्तर प्रदेश की रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया ,इसी क्रम में जनपद के 27 थानों में से 25 थानों को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।उ0प्र0 सरकार की आनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) से प्राप्त शिकायतों को जनपद गाज़ीपुर पुलिस द्वारा समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। जिसके फलस्वरूप प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जनपद गाज़ीपुर जो माह अप्रैल में प्रथम रैंक प्राप्त किया । जनपद गाज़ीपुर पुलिस के जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भों का मा0 मुख्यमंत्री कार्यालय से मूल्यांकन किया गया तो उ0प्र0 के सभी 75 जनपदों में जनपद गाज़ीपुर की कार्यवाही 100% रही व रैंक प्रथम रहा । इसी क्रम में जनपद के 27 थानों में से 25 थानों को सम्पूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय गाज़ीपुर के निर्देशन में व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के प्रवेक्षण में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) के कार्यों की मॉनीटरिंग करते हुए जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारियों को लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं । जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को पुलिस कार्यालय में गठित आईजीआरएस सेल द्वारा सम्बंधित थानों पर आनलाईन प्रेषित की जाती है । समस्त थाना प्रभारियों द्वारा प्राप्त सन्दर्भों की जांच आख्या आनलाईन दिये गये समय सीमा के अन्दर संबंधित को प्रेषित की जाती है और आवेदक पुलिस कार्यवाही से सन्तुष्ट है कि नहीं, इसका फीडबैक भी पुलिस कार्यालय के आईजीआरएस सेल नियुक्त कर्मचारीगण द्वारा लिया जाता है, जिससे की गयी जांच एवं पुलिस कार्यवाही की गुणवत्ता ठीक होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page