
जमानियां,गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरुइन निवासी शैलेन्द्र तिवारी (27) पुत्र कामेश्वर तिवारी का हरियाणा प्रांत के गुडगांव में शनिवार की रात छत से नीचे गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे एम्बुलेंस से शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार शैलेन्द्र तिवारी परिवार का आजीविका चलाने के लिए हरियाणा प्रान्त के गुड़गांव में सेंट के फैक्टरी में कार्यरत था। शनिवार को काम से कमरे पर लौटने के बाद शाम को खाना खाने के बाद छत्त पर सोने के लिए चला गया। देर रात अचानक छत से नीचे गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। रात में तेज आवाज सुन आस पास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन काफी देर हो चुका था। रविवार को तड़के परिजनों को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया तथा ग्रामीण की काफी भीड़ जुट गई। कमासुत पुत्र के मौत की सूचना पर पिता व माता के आंखों से आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था। शव लेने के लिए परिजन रविवार को ही गुडगांव के लिए रवाना हो गये तथा सोमवार की सुबह शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मां पुत्र की याद में रो-रोकर मुर्छित हो जा रही थी तथा पिता बेसुध हो गये थे। शैलेन्द्र अपने दो भाई व दो बहन में सबसे छोटा था तथा परिवार की जिम्मेदारी बखूबी निभा भरा है। अंतिम संस्कार बड़ेसर स्थित गंगा घाट पर किया गया, मुखाग्नि पिता कामेश्वर तिवारी दिये। उक्त मौके ग्रामीण व शुभेच्छु मौजूद रहे।



