
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव से दो वांछित चल रहे अभियुक्तों को पुलिस ने गुरूवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली में बीएनएस के विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, गरूवार को अभईपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय भारती अपनी पुलिस टीम और हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना और छानबीन के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम दाउदपुर में दबिश दी। जहां से वांछित अभियुक्त रामआशीष राम (उम्र करीब 50 वर्ष) और उसके पुत्र मिथलेश (उम्र करीब 19 वर्ष) को उनके ही घर से हिरासत में लिया गया। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज है, जिसमें वे काफी समय से फरार चल रहे थे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि दोनों अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनके खिलाफ आवश्यक अग्रिम विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



