उत्तर प्रदेशगाजीपुरसैदपुरहादसा

सड़क हादसे में देवरानी – जेठानी समेत मासूम की दर्दनाक मौत

गाजीपुर। सैदपुर नगर से बहरियाबाद जाने वाली सड़क पर शरीफपुर स्थित हाईवे अंडरपास के नीचे रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया। यात्री बस की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार की दो महिलाओं और दो माह की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक और उसकी एक वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।आजमगढ़ से लौट रहा था परिवार:
मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी प्रतीक गिरि अपनी पत्नी काजल गिरि, दो माह की पुत्री शेजल, एक वर्षीय पुत्री श्रेया और भाभी रितु देवी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। परिवार आजमगढ़ में बीमार सास का हालचाल जानने गया था। रविवार दोपहर जब वे शरीफपुर अंडरपास के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार यात्री बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।रोकने के बजाय बस आगे बढ़ाता रहा ड्राइवर: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर लगते ही बाइक पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े। आरोप है कि बस चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे आगे बढ़ा दिया, जिससे सड़क पर गिरी काजल गिरि और रितु देवी बस के पहियों की चपेट में आ गईं। काजल की गोद में मौजूद दो माह की मासूम शेजल की भी मौके पर ही मौत हो गई।पति और एक साल की बेटी घायल:हादसे में प्रतीक गिरि और उनकी एक वर्षीय पुत्री श्रेया गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रतीक की हालत गंभीर बताई जा रही है।बस को कोतवाली क्षेत्र में पकड़ा‌‌:  घटना के बाद मौके से भाग रही बस का पुलिस ने पीछा किया और उसे कोतवाली क्षेत्र में रोक लिया। बस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।गांव में पसरा मातम: हादसे की खबर मिलते ही शाहपुर गांव में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतका रितु देवी निःसंतान थीं। एक साथ तीन मौतों से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page