
जमानिया (गाज़ीपुर) नगर पालिका के नियमित कर्मचारी रमाशंकर शर्मा की ड्यूटी के दौरान बीते 16 मई 2026 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके परिजनों द्वारा अनुकंपा नियुक्ति हेतु आवेदन करने पर नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदन के तीसरे दिन ही उनकी सुपुत्री को नियुक्ति पत्र सौंपा ।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि परिजनों के स्थिति को समझते हुए मात्री तीन दिन के भीतर ही नियुक्ति पत्र दिया और उनके उज्वल भविष्य का शुभकामनाएं दिया। श्री गुप्ता ने कहा कि ये भाजपा की सेवा ही संगठन का प्रत्यक्ष उदाहरण है…संकट की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा होना ही असली शासन है।।
इस अवसर पर नगर पालिका के लिपिक बड़े बाबू विजयशंकर शर्मा,स्टोर लिपिक सत्येन्द्र बाबू,टैक्स इंस्पेक्टर विजयशंकर राय,भाजपा के आई टी विभाग के संयोजक संजीत यादव आदि लोग उपस्थित रहे



