उत्तर प्रदेशगाजीपुरसदरस्वास्थ्य

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

करंडा (गाजीपुर)। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर उन्हें सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक किया गया।
चिकित्सा प्रभारी डॉ. अवधेश कुमार राव ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की शुरुआत 9 जून 2016 को गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। योजना के तहत प्रत्येक माह की 9 तारीख को गर्भावस्था की दूसरी एवं तीसरी तिमाही की महिलाओं को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क जांच एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की जाती हैं।
कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, हीमोग्लोबिन जांच, आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श तथा अन्य जरूरी जांचें कराई गईं। साथ ही उन्हें संतुलित आहार, नियमित जांच और संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. अवधेश कुमार राव ने गर्भवती महिलाओं को सूक्ष्म जलपान भी वितरित कराया तथा स्वस्थ मां और स्वस्थ शिशु के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, स्टाफ नर्स, एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page