
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उप निरीक्षक शिवप्रसाद पाण्डेय मय हमराहियान व कैटल स्मगलिंग टास्क फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भदौरा के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त मधुमंगल कुमार (55 वर्ष )पुत्र स्व0 सत्यनारायण सिंह निवासी ग्राम सिकरहता कला थाना सिकरहता कला जिला भोजपुर आरा बिहार को 260 ग्राम नाजायज हिरोईन (अंतर्राष्टीय कीमत लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपये) के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 102/2026 धारा 8/21/27A/29 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



