उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

कोचिंग का रहे छात्र को लाठी डंडो से पीटकर किया घायल,चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जमानिया। नगर स्थित एक लाइब्रेरी में पढ़ाई करने जा रहे 15 वर्षीय किशोर पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर घायल करने का मामले में पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक योगन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर में बहादुरपुर निवासी विवेक यादव कस्बा नगर स्थित लाइब्रेरी दोपहर करीब 1ः30 बजे जा रहा था। तभी रास्ते में गुड्डू यादव, कुंदन यादव, रामनिवास और एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। साथी छात्रों ने घायल विवेक को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल गाज़ीपुर रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के चाचा सुनील यादव की तहरीर के आधार पर तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page