चर्चित कटरिया कांड के मुख्य आरोपी हरिओम पाण्डेय को उच्च न्यायालय के अधिवक्ता दीपक कुमार पाण्डेय की पैरवी पर हाईकोर्ट से मिली जमानत

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में हुई चर्चित घटना को लेकर मुख्य आरोपी सुभाष पाण्डेय के पुत्र हरिओम पाण्डेय को माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद से जमानत मिल गई है। माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अधिवक्ता दीपक कुमार पाण्डेय ने हरिओम पाण्डेय की ओर से प्रभावी पैरवी करते हुए जमानत दिलाई। न्यायालय ने मामले में उपलब्ध अभिलेखों एवं परिस्थितियों पर विचार करने के बाद जमानत स्वीकार करते हुए रिहा करने का आदेश दिया।
अधिवक्ता दीपक कुमार पाण्डेय की ओर से न्यायालय के समक्ष मामले से संबंधित तथ्यों और अभिलेखों को प्रस्तुत किया गया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने हरिओम पाण्डेय को जमानत प्रदान की। न्यायालय के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जमानत के स्तर पर की गई टिप्पणियों का मुकदमे के अंतिम गुण-दोष पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हरिओम पाण्डेय को जमानत मिलने पर उनके परिजनों और समर्थकों ने न्यायिक व्यवस्था के प्रति विश्वास और माननीय उच्च न्यायालय के अधिवक्ता दीपक कुमार पाण्डेय का आभार जताया।



