उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुर

एक किलो 15 ग्राम हेरोइन बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़,महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक किलो 15 ग्राम हेरोइन बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। आरोपियों के पास से चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 1,290 रुपये भी मिले हैं।

प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रनाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम 23 सितंबर की रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वाराणसी-गोरखपुर-महराजगंज हाईवे पर महराजगंज तिराहे से आगे लालनपुर मड़ई गांव के मोड़ के पास एक बोलेरो में कुछ लोग मादक पदार्थ लेकर मौजूद हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

पुलिस के मुताबिक, रात करीब 8:20 बजे बोलेरो से दो पुरुष और एक महिला को पकड़ लिया गया। तलाशी में एक किलो 15 ग्राम हेरोइन, चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 1,290 रुपये नकद बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश यादव उर्फ गामा यादव निवासी सरैया, पोस्ट छावनी लाइन, थाना कोतवाली, हाल पता भुतहिया टांड़, गाजीपुर, कृष्ण बिहारी उर्फ पिंटू प्रजापति निवासी तुलसीपुर, भुतहिया टांड़ और रीना यादव पत्नी बिरजू यादव निवासी सहनिंदा, थाना मोहम्मदाबाद के रूप में हुई।

झारखंड से खेप लाने का पुलिस का दावा

पुलिस के अनुसार पूछताछ में राकेश यादव उर्फ गामा यादव ने कथित तौर पर बताया कि हेरोइन झारखंड के चौपारण बाजार निवासी सोनू दांगी से खरीदी जाती थी। इसके बाद कृष्ण बिहारी उर्फ पिंटू प्रजापति और रीना यादव के माध्यम से भोपाल भेजे जाने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी हेरोइन की खेप को बेचने के लिए संबंधित लोगों को बस पकड़वाने जा रहे थे, तभी उन्हें पकड़ लिया गया।

मामले में कोतवाली थाने में मुकदमा अपराध संख्या 723/26 के तहत धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट में तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस कथित तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और मादक पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत की जानकारी जुटाने में लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page