उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुर

एक करोड़ की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी बरामद

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 534 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 3 लाख 40 हजार रुपये है। आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा, उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाठक व पुलिस टीम सेमरा हाईवे स्थित एनएच-31 बस स्टैंड के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 534 ग्राम हेरोइन बरामद होने का दावा किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहुल यादव (20) पुत्र वकील यादव, निवासी सनदहा कला, थाना चौबेपुर, वाराणसी तथा रवि राजभर (22) पुत्र नागेन्द्र राजभर, निवासी कौला जखनिया, थाना भुड़कुड़ा, गाजीपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली थाने में मु0अ0सं0 760/2026, धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामदगी में 534 ग्राम हेरोइन के अलावा स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UP62 CX6973 और दो मोबाइल फोन शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page