उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानियाहादसा

बाइक की टक्कर से स्टांप विक्रेता की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जमानियां (गाजीपुर)। भैदपुर पुलिया के पास बुधवार की देर शाम अज्ञात बाइक की टक्कर से स्थानीय तहसील में स्टांप विक्रेता प्यारेलाल बिन्द (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, प्यारेलाल बिन्द शौच के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान भैदपुर पुलिया के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे अज्ञात दोपहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनके सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पहुंचे परिजन उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई इंद्रजीत ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्यारेलाल की मौत से पत्नी सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे दो पुत्र विकास और आकाश तथा एक पुत्री नेहा को छोड़ गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही तहसील के अधिवक्ताओं और स्टांप विक्रेताओं में भी शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल में अधिवक्ताओं की भीड़ जुट गई।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page