उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाधर्मशिक्षा

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीपावली महोत्सव, रंगोली और दीप सज्जा से सजा विद्यालय परिसर

जमानियां (गाजीपुर)। लोदीपुर स्थित सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को दीपावली महोत्सव हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी रंगोलियों, आकर्षक सजावट और दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। उत्सव के माहौल में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक सत्य प्रकाश मौर्य ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। वहीं प्रधानाचार्य एलडी जेना ने अपने संबोधन में कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति और संस्कारों के प्रतीक हैं। इन्हें आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने सभी से सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने की अपील की।

कार्यक्रम का समापन दीपावली की शुभकामनाओं के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी ने सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विद्यालय परिवार ने संदेश दिया कि ज्ञान, सद्भाव और मानवता के दीप जलाकर समाज को प्रकाशमय बनाना ही दीपावली पर्व की वास्तविक सार्थकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page